नई दिल्ली, मई 4 -- तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है। विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। 11.26 बजे तक पार्टी 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। इस बार माहौल बीते चुनावों से काफी अलग दिखाई दे रहा है। आमतौर पर चुनाव नतीजों से पहले ही माहौल बता देता था कि लहर किसके पक्ष में है- कभी DMK तो कभी AIADMK। लेकिन इस बार कहानी अलग है। विजय सबसे बड़ा फैक्टर बनकर उभरे हैं। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) तीसरी बड़ी ताकत बनकर उभरी है। मौजूदा समय में 'विजय फैक्टर' DMK-AIADMK की लड़ाई को बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। 5 प्वाइंट में समझिए पूरी कहानी।1- कितने अंतर से कौन जीत रहा, ये है असली खेल तमिलनाडु की राजनीति में आमतौर पर नतीजे निर्णायक होते हैं। 2011 में AIADMK की लहर आई थी, तो 2021 में DMK ने जोरदार वापसी करते हुए 234 में से 15...