नई दिल्ली, मई 4 -- एस श्रीनिवासन,वरिष्ठ पत्रकार भारत के दक्षिणी तट पर तमिलनाडु में चक्रवात का आना आम बात है। राज्य ने कभी विनाशकारी सुनामी का भी सामना किया था, पर अब आया राजनीतिक चक्रवात बिल्कुल नई बात है। नि:संदेह, यह राज्य प्रसिद्ध तमिल अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) द्वारा पैदा किए गए राजनीतिक चक्रवात से बिल्कुल अनजान था। यहां के पत्रकार और यहां तक कि राजनीतिक वर्ग का एक हिस्सा भी चुनाव परिणामों का सही अनुमान लगाने में बुरी तरह विफल रहा। स्पष्ट संकेत थे कि टीवीके राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके जैसी स्थापित पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है, पर यह स्पष्ट नहीं था कि यह नुकसान कितना और कैसे होगा? तमिलनाडु में जो हुआ है, उस पर चक्रवात की उपमा बिल्कुल सटीक बैठती है, क्योंकि अक्सर चक्रवात के तट पर पहु...