नई दिल्ली, मई 9 -- तमिलनाडु की सियासत में इस समय भारी उथल-पुथल मची हुई है। अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) बहुमत के बेहद करीब पहुंचकर भी जादुई आंकड़े से दूर खड़ी नजर आ रही है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और विजय के बीच मुलाकातों का दौर जारी है, लेकिन सरकार गठन की तस्वीर अब तक साफ नहीं हो सकी है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है। हालिया चुनाव में विजय की पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि, विजय ने खुद दो सीटों से चुनाव जीता है। नियमानुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे उनकी प्रभावी सदस्य संख्या 107 रह गई है। बहुमत के लिए विजय को अब भी 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। टीवीके के पास फिलहाल 107 विधायक हैं। कांग्रेस के पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.