नई दिल्ली, मई 29 -- तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद थलपति विजय राजनीति में भी सुपरस्टार बन गए। बंपर सीटें जीतने के बाद विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। अब विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) राज्यसभा में एंट्री लेने की तैयारी में हैं। हालांकि इस योजना में साथी दल कांग्रेस रुकावट पैदा कर सकती है। दरअसल टीवीके सरकार में 5 विधायकों के साथ गठबंधन करने वाली कांग्रेस ने विजय के सामने इस राज्यसभा सीट की मांग रख दी है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने राज्यसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने टीवीके नेतृत्व को पार्टी की इस इच्छा से अवगत करा दिया है। यह इसलिए दिलचस्प है क्योंकि इस इकलौती सीट पर होने वाले चुनावों के जरिए TVK संसद में डेब्यू करने क...