नई दिल्ली, मई 8 -- तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। बीते 4 दिनों से चल रही सियासी उठापटक और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स के दांव-पेंच के बाद आखिरकार थलपति विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़ा जुटा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को लेफ्ट और VCK ने TVK को समर्थन देने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही राज्य में दशकों से काबिज DMK-AIADMK का द्रविड़ियन किला ढह गया है। गौरतलब है कि 234 सीटो वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। 4 मई को आए नतीजों में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। TVK ने 108 सीटें जीती थीं। वहीं विजय दो सीटों, पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से चुनाव जीता है। ऐसे में एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की प्रभावी स...