चेन्नई, मई 7 -- तमिलनाडु की सियासी लड़ाई अब एक अजीब मोड़ पर पहुंच गई है, जहां सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे TVK चीफ थलापति विजय को अब DMK, VCK, CPI और MNM जैसी विरोधी पार्टियों का साथ मिल गया है लेकिन इस खेल में पेच यह है कि इन दलों का साथ पाकर भी विजय सरकार नहीं बना पा रहे हैं। दरअसल, इन दलों ने विजय का इसलिए समर्थन किया है ताकि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर पर निशाना साधा जा सके, जो विजय को सरकार बनाने का न्योता नहीं दे रहे हैं। केंद्र और राज्यपाल के खिलाफ लड़ाई में इन दलों ने विजय का साथ दिया है। चुनाव परिणाम आए 72 घंटों से ज्यादा हो गए। इस दौरान दो दिनों में दो बार विजय गवर्नर से मिल चुके हैं और दोनों बार लोक भवन से उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं मिल पाया है। इससे तमिलनाडु के राजनीतिक दल भड़क उठे हैं और इसे तमिलानडु के जनादे...