नई दिल्ली, मई 4 -- तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त हलचल है। हर तरफ एक ही नाम गूंज रहा है 'थलापति' विजय। हालिया विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजों में उनकी पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) जिस तरह से बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, उसने राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है। एक्टिंग की दुनिया से निकलकर सत्ता के शिखर की ओर कदम बढ़ा रहे विजय इस नई पारी के साथ-साथ अपनी शानदार लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में हैं। विजय के गैरेज में ऐसी गाड़ियां हैं जो करोड़ों की हैं और लग्जरी के मामले में बेमिसाल हैं। आइए जानते हैं उनकी उन कारों के बारे में, जो चुनावी जीत की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।लेक्सस LM 350h मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय के पास लेक्सस की सबसे शानदार एमपीवी (MPV) 'LM 350h' है। यह गाड़ी सड़क पर किसी चलते...