धनबाद, जुलाई 1 -- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे से प्रभावित धनबाद जिले के सभी 12 सुरक्षित बचाए गए श्रमिक अपने गृह राज्य झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन से धनबाद के लिए एक विशेष रेलवे कोच की व्यवस्था की गई है। सभी श्रमिक सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पर निकल चुके हैं। हादसे में मृत महिला श्रमिक प्रीति देवी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ हवाई मार्ग द्वारा रांची भेजा गया है। झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से रांची एयरपोर्ट पर एक एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से मृतका के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान (धनबाद) पहुंचाया जाएगा। यह भी ...