आदित्यपुर, जून 16 -- चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे ( एनएच-33) दिनाई के पास तमिलनाडु के रहने वाले ट्रक चालक विजय कुमार एस (50 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक तमिलनाडु से नारियल से लदा ट्रक को तमिलनाडु से हजारीबाग ले जा रहा है। चौका के दिनाई के पास उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वह ट्रक को रोक कर स्टेयरिंग पर सो गया। लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा। संभवतः चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम...