नई दिल्ली, मई 20 -- कांग्रेस का 59 साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। पार्टी के दो विधायक गुरुवार को तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। विधायक राजेश कुमार और पी विश्वनाथन विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार की कैबिनेट में शामिल होंगे। वेणुगोपाल ने इस घटनाक्रम को पार्टी के लिए 'ऐतिहासिक क्षण' बताया। उन्होंने कहा कि 59 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस तमिलनाडु के मंत्रिमंडल का हिस्सा बन रही है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि मैं दोनों साथियों को शुभकामनाएं देता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि वे तमिलनाडु की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे तथा राहुल गांधी के कल्याणकारी और जनहितैषी शासन के विजन को मूर्त रूप देंगे। H...