चेन्नई, अक्टूबर 28 -- तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल से फरार हुए 17 विचाराधीन कैदियों में से 13 को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। कैदियों की तलाश में पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। किसी को जेल के पीछे झाड़ियों में छिपा पाया गया, तो कोई सड़क पर पैदल चलते हुए पकड़ा गया। एक कैदी ऑटोरिक्शा में सवार होने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं, आठ अन्य कैदियों को थेनी के पास एक जंगल में तलाश अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में ड्रोन और 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की मदद ली गई। मंगलवार, 27 अक्टूबर की शाम तक 17 में से 13 कैदियों को दोबारा हिरासत में लिया जा चुका था। शेष चार कैदियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें अभियान चला रही थीं। जेल से फरार होने की यह घटना सोमवार, 26 अक्टूबर की रात हुई थी। श...