अमरोहा, अक्टूबर 24 -- हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव ढक्का के मदरसा में गुरुवार को इजलास का आयोजन किया गया। मुस्लिम विद्वानों ने इस्लाम की शिक्षाओं पर चलने की ताकीद करते हुए दीन के मुताबिक जिंदगी गुजारने पर बल दिया। झूठ,छल, फरेब से बचने की सलाह देते हुए नेकी की राह पर चलने की अपील की। मदरसा इस्लामिया अरबिया मिस्बाह उल जफर ढक्का में 60वें इजलास की पहली नशिस्त विशेष रूप से महिलाओं के लिए सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। जिसमें, प्रमुख विद्वानों ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया। बताया कि रोजे नमाज का पाबंदी से अमल करें। नमाज तमाम बुराइयों से बचाती है। मोबाइल का बेजा इस्तेमाल न करें। मौलाना तय्यब साहब ने महिलाओं को वैवाहिक जीवन के मामलों में इस्लामी शिक्षाओं का पालन करने पर जोर दिया। वहीं, मुफ्ती उस्मान ने जकात के फर्ज पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.