रांची, मार्च 7 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने एनएच-33 रांची-टाटा मार्ग पर तमाड़ रायडीह फ्लाईओवर और एप्रोच सड़क किनारे लगी हाई मास्ट लाइटों के महीनों से बंद रहने पर गहरी नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन सड़क का निर्माण बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया था। इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों और फ्लाईओवर के आसपास हाई मास्ट लाइट लगाने की व्यवस्था की गई थी, ताकि रात के समय भी सड़क पर पर्याप्त रोशनी बनी रहे, ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) की लापरवाही के कारण यह व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। तमाड़ रायडीह फ्लाईओवर क्षेत्र में कई महीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.