रांची, अगस्त 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न गांवों में 16 जंगली हाथियों का झुंड किसानों की धान की फसल को बर्बाद कर रहा है। कई दिनों से रात में खेतों में लगी धान की फसल को हाथी खाकर और रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों ने इस दौरान कई किसानों के घर और चारदीवारी भी तोड़ दी। तमाड़ वन क्षेत्र के सारजमडीह, चालाडीह, जेगोडकाई, बरलंगा, मोदी डेरा, बारूंकांडे, गोलाडीह, सुमानाडी, बारूडीह और रागड़ाबड़ांग समेत कई गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि साल भर मेहनत कर फसल तैयार की जाती है, लेकिन हाथियों के झुंड से काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने वन क्षेत्र पदाधिकारियों और वनपाल से हाथियों को भगाने के साथ सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...