रांची, जनवरी 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा भक्तिमय वातावरण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। क्षेत्र के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और चौक-चौराहों के पूजा पंडालों में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अनेक पूजा पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...