रांची, दिसम्बर 15 -- तमाड़ प्रतिनिधि रांची-टाटा मार्ग पर जोजोडीह गांव के पास अज्ञात ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक वरुण महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार की देर शाम 6:15 बजे की है। मृतक की पहचान चिरुडीह निवासी 22 वर्षीय राहुल सिंह मुंडा के रूप में हुई। राहुल और वरुण बाइक से मेला देखकर अपने गांव चिरुडीह लौट रहे थे। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायल वरुण महतो को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल लाई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया। वहीं राहुल मुंडा के शव को तमाड़ पुलिस कब्जे में लेकर थाना ले आई है। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजेगी। राहुल मुंडा घर की इकलौता चिराग था, 10 वर्ष पहले उसके पिता की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.