रांची, फरवरी 25 -- तमाड़, प्रतिनिधि। सालगाडीह एनएच-33 से बारीगाढ़ा तक 18 किमी लंबी सड़क को ठेकेदार द्वारा छह माह पहले उखाड़कर छोड़ने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस मुख्य सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है और यह मार्ग लगभग आधा दर्जन पंचायतों को जोड़ता है। सड़क नहीं बनने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हाई पातर का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क उखाड़ दी और काम बीच में ही छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान स्थिति से बेहतर तो पुरानी गड्ढे वाली सड़क ही थी। अब सड़क पर सावधानी से नहीं चलने पर हर समय गिरने का डर बना रहता है और वाहनों के टायर जल्द खराब हो रहे हैं। इस जर्जर सड़क के कारण अब तक कई लोग दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का ...