रांची, सितम्बर 5 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को तमाड़ इंटर कॉलेज सलगाड़ीह में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्रों ने संयुक्त धरना-प्रदर्शन किया। प्राचार्य कृष्णा सिंह मुंडा की अध्यक्षता में कॉलेज के मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर घनश्याम महतो ने किया। शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर रंजीत कुमार मोदक ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षक, कर्मचारी और छात्र कार्यक्रम छोड़कर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। यह झारखंड सरकार और प्रशासन के लिए शर्म की बात है। उन्होंने सेवा शर्त नियमावली लागू करने, छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति देने, सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का पोर्टल जल्द खोलने और छात्रों को बस किराये में राहत देने की मांग की। यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस प...