रांची, मार्च 27 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। तमाड़ के विभिन्न अखाड़ों ने विशाल जुलूस और शोभायात्रा निकाली, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इधर महंत सीताराम बाबा के नेतृत्व में रडगांव में गुरुवार को ही भव्य रामनवमी जुलूस निकाला गया। विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और उमंग के साथ रडगांव काली मंदिर पहुंचे। यहां से जुलूस उलीडीह बजरंगबली मंदिर के लिए प्रस्थान किया। शोभायात्रा के दौरान हर ओर महावीरी पताकाओं से सजा वातावरण आकर्षण का केंद्र बना रहा। चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.