रांची, जनवरी 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। रांची-टाटा मार्ग पर ईचाडीह के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। मृतक की पहचान कांके निवासी 33 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि सुमित ट्रक लेकर रांची से टाटा जा रहा था। ईचाडीह के पास वह ट्रक खड़ा कर होटल में चाय पीने गया था। चाय पीकर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...