रांची, अप्रैल 10 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित मॉडल पीजी कॉलेज के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने तमाड़ थाना के समीप कृषि और पशुपालन विभाग की भूमि पर कॉलेज निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि थाना क्षेत्र के पास कृषि और पशुपालन विभाग की करीब 40 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है, जो वर्षों से परती है और आंशिक रूप से ही उपयोग में लाई जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कॉलेज को मुख्यालय से 10-12 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्र में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यालय के समीप पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बावजूद दूरस्थ इलाके में कॉलेज बनाना छात्रों के हित में नहीं होगा। यदि केंद्रीय स्थान पर कॉलेज का निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.