रांची, दिसम्बर 14 -- तमाड़, प्रतिनिधि। रेन एसवीपीसी हॉस्पिटल, बुंडू के तत्वावधान में रविवार को प्रखंड के सारजमडीह पंचायत भवन में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान सारजमडीह पंचायत के 160 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। वहीं जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मेडिकल कैंप का आयोजन करम सिंह महतो, शक्तिपद अकेला, पवन कुमार और जय प्रकाश सेठ के सहयोग से किया गया। कैंप में रेन एसवीपीसी हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ नेहाश्री, रेन हेल्थकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रमन, सिद्धि विनायक पॉली केयर के डायरेक्टर कमलेश कुमार सिंह के साथ डॉ राम सिंह और डॉ चंदन कुमार ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की। रेन एसवीपीसी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी पंच परगना क्षेत्र में इसी प्रकार के निःशुल्क म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.