रांची, फरवरी 27 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव कुबासाल और ईचापीड़ी बुरुहातू में शुक्रवार को सेवाअंकुर भारत और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान कुबासाल में लगभग 200 तथा ईचापीड़ी बुरुहातू में 150 मरीजों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां बांटी गईं। जानकारी के अनुसार, सेवाअंकुर भारत द्वारा एक सप्ताह देश के नाम अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 400 डॉक्टरों की टीम झारखंड के अलग-अलग गांवों में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केंद्र के नेतृत्व में चिकित्सा सेवा दे रही है। इसी क्रम में 40 डॉक्टरों की टीम तमाड़ पहुंची, जिनका ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शुरू हुए इस शिविर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य...