तमाड़ में गायत्री प्रज्ञा पीठ ने किया पौधरोपण
रांची, जून 5 -- तमाड़, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ तमाड़ की ओर से हवन-यज्ञ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी सुखराम सिंह मुंडा सहित उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके बाद विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सदस्यों ने तमाड़ आयुष हॉस्पिटल परिसर में भी पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में पीठ के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड परिसर में हुआ पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम यह भी पढ़ें- समिति ने किया पौधारोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.