रांची, जनवरी 22 -- तमाड़, प्रतिनिधि। देवतर स्टेट देवस्थानम सेवा स्थानम तमाड़ गढ़ की ओर से विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेला परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी, सचिव अभिषेक सिंह व कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह मौजूद थे। शंभू नाथ चौधरी ने कहा कि टुसू पर्व पचपरगना व बंगाल की सांस्कृतिक पहचान है। मेले में विभिन्न चौड़ल समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में तमाड़ राजा सत्येन्द्र नाथ शाहदेव समेत कई गणमान्य लोगों का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...