औरंगाबाद, जून 23 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र में नवीनगर रोड स्थित तमसी मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और एक नन्हा बच्चा शामिल हैं। सभी बाइक से अंबा की ओर आ रहे थे, तभी उनकी बाइक एक स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कुटुंबा निवासी रविन्द्र कुमार के दो वर्षीय पुत्र अयांश कुमार, रविन्द्र पासवान की 25 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी तथा सकलदीप पासवान की 45 वर्षीय पत्नी जनमती देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। एक अन्य घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर कुटुंबा थाना प...