औरंगाबाद, मई 11 -- कुटुंबा प्रखंड के रिसियप फीडर अंतर्गत तमसी गेट के समीप रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां 11 हजार वोल्ट लाइन के 10 पोल एक साथ टूटकर गिर गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। घटना के बाद रविवार की आधी रात के बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही और सोमवार को लगभग पूरे दिन लोगों को अंधेरे व गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- जंगल, पहाड़ और दुर्गम रास्तों के बीच विद्युत व्यवस्था सुधार की दिशा में जमीनी निरीक्षणघटना का कारण स्थानीय लोगों के अनुसार अंबा-नवीनगर मुख्य सड़क किनारे स्थित एक विद्युत पोल में किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा। इसके प्रभाव से उसी से जुड़े तमसी लाइन के नौ अन्य पोल भी टूट गए। एक साथ कई पोल गिरने से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.