मऊ, जून 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग तमसा नदी पर स्थित जर्जर पुल को भारी वाहनों के दबाव से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरक्षा बैरियर लगाया गया था। इस बैरियर को मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जताई। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री और सीओ शीतला प्रसाद पांडे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुल की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जर्जर तमसा पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद, पीडब्ल्यूडी ने लगाए बैरियर उन्होंने तत्काल बैरियर दोबारा लगाने, रात में निगरा...