नई दिल्ली, फरवरी 14 -- विजय वर्मा कुछ समय पहले तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ दिनों पहले उनका ब्रेकअप हुआ है। अब विजय ने वैलेंटाइन्स डे पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल, विजय ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की और उसके बाद जो हुआ वो जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे और साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।विजय का वैलेंटाइन डे पर पोस्ट दरअसल, विजय ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह एक महिला का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर विजय ने लिखा, हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फॉरेवर। इसके साथ उन्होंने खुशी आहूजा नाम की किसी लड़की को टैग किया।वैलेंटाइन डे पर विजय का प्रैंक विजय के इस पोस्ट को देखकर सब हैरान हो गए। सबको लगा कि विजय की लाइफ में नई लड़की की एंट्री हुई है, लेकिन इसमें एक ट्विस्...