कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही की अध्यक्ष सोनिया जायसवाल ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में हाईमास्ट लाइट लगाने तथा मुख्य प्रवेश द्वार के समीप क्षतिग्रस्त ग्राउंड का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन सरकुलेटिंग एरिया में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हाईमास्ट लाइट लगाए जाने से पूरे परिसर में बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।नपं अध्यक्ष ने बताया कि स्टेशन के मुख्य द्वार के पास स्थित ग्राउंड काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन मे...