नई दिल्ली, अगस्त 11 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने तथा सड़क संपर्क जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। यह जानकारी राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। मुख्यमंत्री ने चमोली के जिलाधिकारी और गढ़वाल मंडल आयुक्त से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों और अन्य उपलब्ध साधनों के जरिए प्रभावित ग्रामीणों तक सामग्री पहुंचाने को कहा गया।प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश धामी...