बरेली, मार्च 15 -- शाही, संवाददाता। शनिवार को पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचों व राइफल के साथ वीडियो वायरल करने वाले सूरज निवासी मोहल्ला पंतनगर कस्बा शाही को मिर्जापुर मार्ग श्मशान भूमि के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर राइफल व तमंचों के साथ वीडियो वायरल किया था। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसकी पहचान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...