अमरोहा, जुलाई 6 -- अमरोहा। नौगावां सादात पुलिस ने तमंचों व कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज तीनों का आर्म्स एक्ट में चालान किया गया है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया सोमवार को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दाऊद सराय से नौगावां सादात की ओर जाने वाले मार्ग पर क्रिकेट मैदान वाले चकरोड से गांव सुल्तानपुर निवासी मुशाहिद, राशिब व निजामुद्दीन को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 315 बोर के तमंचे तथा एक-एक जिंदा कारतूस मिला। तीनों को थाने लाकर पूछताछ की गई, इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...