बरेली, मार्च 14 -- शाही। शुक्रवार को शाही थाना क्षेत्र के एक युवक ने हनक दिखाने को सोशल मीडिया पर राइफल व दो तमंचों के साथ फोटो वायरल की। फोटो वायरल होते ही समाज के लोग कानाफूसी करने लगे। फोटो वायरल होने के बाद दबंग के खुलेआम घूमने पर लोग सवाल खड़े करने लगे। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...