काशीपुर, मार्च 16 -- काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मालवा फार्म स्थित शिवालिक स्कूल रोड से ग्राम रंपुरा निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं, कुंडा कोतवाली पुलिस ने गोसिया मस्जिद के पास ठाकुरद्वारा निवासी जावेद अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 312 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.