बदायूं, फरवरी 12 -- बिसौली। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर उनके कब्जे से तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि काशीराम कॉलोनी कस्बा बिसौली निवासी शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। वहीं गांव दबथरा निवासी शरद चौहान को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से तमंचा और एक खोखा कारतूस मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...