शामली, मार्च 6 -- बिजली चोरी की शिकायत को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला आलकलां निवासी पंकज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि मोहल्ले के ही अर्जुन ने उसकी बिजली चोरी की झूठी शिकायत की थी। इस बात को लेकर कहासुनी होने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने खेत पर था, तभी आरोपी वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद आरोपी तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...