अमरोहा, जून 26 -- रूठकर मायके गई पत्नी की सहानुभूति हासिल करने के चक्कर में युवक ने खुद अपनी बांह में गोली मार ली। गुमराह करने के लिए पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से उसे गोली मार दी है। जांच के दौरान हकीकत सामने आई। पुलिस ने युवक को गिफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना मंगलवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा-भगवानपुर की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गांव के तेजपाल पुत्र रूपंचद ने बुधवार को तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई मनोज को गांव के नजदीक बाग में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली मार दी है। गोली से बांह पर जख्म हो गया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कर...