बदायूं, फरवरी 24 -- अलापुर। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ककराला हाइडल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रऊफ पुत्र लईक अली निवासी वार्ड नंबर 21, कस्बा ककराला, थाना अलापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में रऊफ ने बताया कि उसने उक्त तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से अपनी सुरक्षा के लिए खरीदा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...