मुरादाबाद, जनवरी 27 -- पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे सहित घूमते समय गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। कर्बला रोड पर कस्बा इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने बिलारी के मोहल्ला कोरियान निवासी युवक अमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...