बिजनौर, मई 14 -- ढाई सप्ताह पहले तमंचे के फोटो संग वायरल हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने का दावा किया है। 26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर ग्राम तहारपुर टप्पा नांगल उर्फ फुलसन्दी निवासी पुखराज उर्फ छोटे पुत्र आनंद सिंह का फोटो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक तमंचे का प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का तमंचा बरामद होने का दावा किया है। यह भी पढ़ें- तमंचे संग पोस्ट डालना पड़ा भारी, गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...