शाहजहांपुर, मई 13 -- बंडा। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो और पोस्ट प्रसारित कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले युवक को बण्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साबन उर्फ कल्लू पुत्र श्यामू निवासी मोहल्ला गायत्री नगर, कस्बा व थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर को बण्डा-पूरनपुर मार्ग से ददिउरी मार्ग की ओर करीब 100 मीटर दूरी से रात 10:32 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 206/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...