सहारनपुर, जनवरी 5 -- थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को देशी तमंचे व कारतूस के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुखबिर की सूचना पर हौजखेड़ी चौराहे से शातिर अभियुक्त उमरदराज उर्फ काला पुत्र युनुस निवासी ग्राम बल्ला माजरा थाना झिंझाना जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...