बरेली, अप्रैल 6 -- एक युवक ने तमंचे के साथ अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस की जानकारी में आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुखारपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट से तमंचे के साथ अपनो फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फोटो के तेजी से वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु क दी है। लेकिन वह अब तक पुलिस के हाथ नही आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...