बरेली, फरवरी 23 -- नवाबगंज। पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। रविवार रात उपनिरीक्षक दिनकर पुलिस टीम के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बिजौरिया रोड स्थित हाईवे पुल के अंदर की ओर एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ बैठा है। जिसपर उन्होंने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को अपना नाम मुन्ना पुत्र चुन्नीलाल, निवासी मोहल्ला काहारान नवाबगंज बताया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...