बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक युवक का सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल फोटो और वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है। सोशल मीडिया पर एक युवक के तमंचे के साथ कई फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसमें युवक की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट व कमेंट भी किया हुआ है। इसके अलावा एक 18 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें युवक कपड़े उतारकर तमंचे के साथ डांस कर रहा है। इन फोटो को लेकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं। कोट- मामले की अभी कोई जानकारी नहीं है। फोटो सामने नहीं आए हैं। फोटो मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद्र सिंह, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.