नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी की पहचान हाजीपुर गांव निवासी आदिल के रूप में हुई। 39 थाने में उसके खिलाफ पहले से दो केस दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए वाहनों की रेकी कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...