बरेली, अप्रैल 19 -- फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने अवैध असलाह के साथ फोटो वायरल करने के आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उससे अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। गांव घाटमपुर के राजवीर ने अवैध तमंचा के साथ फोटो खींचकर वायरल कर दिए थे। पति-पत्नी में विवाद के कारण पत्नी ने अवैध असलाहा लहराते हुए फोटो के साथ एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने राजवीर को शनिवार देर रात गांव घाटमपुर वाले रास्ते से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.