गाजीपुर, मार्च 2 -- जमानियां। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने पाण्डेय मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो वांछितों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वांछितों में छोटू पुत्र रसुल और धर्मेन्द्र पासवान पुत्र सत्यनरायन पासवान निवासी पटखौलिया थाना जमानिया हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...