गाजीपुर, जून 29 -- गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को रौजा पुल के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिरों में सुल्तान अहमद उर्फ मुलायम पुत्र स्व. सुलेमान अहमद निवासी ग्राम अन्धऊ थाना कोतवाली, रोहित यादव पुत्र महेश यादव निवासी ग्राम गोड़ा देहाती और रामऔतार बिन्द उर्फ रानी बिन्द पुत्र छोटेलाल बिन्द निवासी ग्राम गोड़ा देहाती है। तीनों के पास से एक तमंचा, चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...